Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ईडी की छापेमारी से नहीं डरेगी कांग्रेस : खड़गे
new delhi, Congress, ED raids, Kharge

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के घरों, दफ्तरों पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।

खड़गे ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ईडी की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे। उनकी पार्टी मोदी सरकार की इन धमकियों से डरने वाली नहीं है बल्कि डट कर सामना करेगी।

खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से डरी हुई है। यह सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में ईडी ने जो रेड किए हैं उसमें 95 फीसदी विपक्षी नेता हैं, और सबसे ज़्यादा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन के पहले मोदी सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के हमारे कांग्रेस नेताओं पर छापा मारना, भाजपा की कायरता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने कोयला खनन मामले में आज छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान ईडी ने कई कांग्रेस नेताओं के आवास और कार्यालय परिसर में भी छापेमारी की है। जिसको लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में इस मुद्दे पर पत्रकार वार्ता भी की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस तरह की कार्रवाई हमें अधिक मजूबती से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की दोयम दर्जे की प्रतिशोध लेने और प्रताड़ित करने की राजनीतिक का विरोध करने के लिए प्रेरित करेगी।

MadhyaBharat 20 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.