Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सलमान खान के विरुद्ध पत्रकार दुर्व्यवहार मामले को किया खारिज
mumbai, Bombay High Court , Salman Khan

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेता सलमान खान और उनके अंगरक्षक के खिलाफ पत्रकार दुर्व्यवहार संबंधी मामले को खारिज कर दिया है। साथ ही इस मामले में दर्ज एफआईआर को भी तत्काल रद्द करने का आदेश जारी किया है।

 

बॉम्बे हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति भारती डांगरे की एकल पीठ ने सलमान खान और उनके अंगरक्षक नवाज शेख कोर्ट को दिए गए आवेदन को स्वीकार किया और दोनों के विरुद्ध निचली कोर्ट की ओर से जारी आदेश को रद्द करने का आदेश दिया है। इन दोनों के विरुद्ध मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मार्च 2022 में खान और शेख को 5 अप्रैल को कोर्ट के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में दर्ज एफआईआर को भी रद्द करने का आदेश भी जारी किया है।

 

दरअसल, पत्रकार अशोक पांडे ने अप्रैल 2019 में सलमान खान और उनके अंगरक्षक के विरुद्ध मारपीट करने, गाली देने, धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले की सुनवाई के दौरान अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान और उनके अंगरक्षक को 5 अप्रैल को मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहने का आदेश जारी किया था। सलमान खान और उनके अंगरक्षक ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर हाई कोर्ट ने दोनों के विरुद्ध दर्ज मामले को खारिज करने का आदेश दिया है।

MadhyaBharat 30 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.