Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
असम विस के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद हंगामा
guwahati,  Governor

गुवाहाटी। असम विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। अभिभाषण के बाद एकजुट विपक्ष ने आज विधानसभा में हंगामा किया। महाराष्ट्र के विधायक तथा प्रहर जनशक्ति पार्टी के प्रमुख बच्चू कुड्डू के उस विवादास्पद बयान पर समूचे विपक्ष ने विधानसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसमें उन्होंने असम के लोगों पर कुत्ते खाने का आरोप लगाया था।

 

विपक्षी कांग्रेस, एआईयूडीएफ के साथ ही विधायक अखिल गोगोई ने महाराष्ट्र के विधायक कुड्डू के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाये। विपक्ष सदन में हंगामा करने के साथ ही सदन से बाहर चला गया। इस बीच, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, कांग्रेस विधायक रकीबुल हुसैन और कांग्रेस विधायक कमलाक्ष दे पुरकायस्थ ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल का सहयोगी विधायक होने के कारण विभिन्न थानों में मामले दर्ज कराने के बावजूद सरकार ने आज तक बच्चू कुड्डू के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। विधायक कमलाक्ष डे पुरकायस्थ ने आज कहा कि इस संबंध में विपक्ष विशेषाधिकार हनन के आरोपों पर विपक्ष सदन में प्रिविलेज मोसन लाएगी।

 

दूसरी ओर विपक्षी विधायकों ने असम विधानसभा में इस निंदनीय बयान के लिए महाराष्ट्र के विधायक को असम विधानसभा में राज्य के लोगों से माफी मांगने की मांग की। विपक्ष ने मांग की कि मुख्यमंत्री और सरकार बच्चू कुड्डू के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें। सदन की कार्यवाही के बाद राज्यपाल के साथ विस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सभी मंत्री एवं सभी विधायकों ने एक साथ फोटो खिंचवाई।

MadhyaBharat 10 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.