Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री ने घोषित आयकर में योजनाबद्ध कटौती सहित अधिकांश आर्थिक पैकेज को पलट दिया
ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री ने घोषित आयकर में योजनाबद्ध कटौती सहित अधिकांश आर्थिक पैकेज को पलट दिया

 

यह कदम देश की राजकोषीय स्थिरता के बारे में बाजार को आश्वस्त करने के लिए था 

 

ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने कुछ सप्ताह पहले घोषित आयकर में योजनाबद्ध कटौती सहित अधिकांश आर्थिक पैकेज को पलट दिया है।

टेलीविज़न संबोधन में हंट ने कहा कि वह प्रमुख ऊर्जा नीति और सार्वजनिक व्यय में कटौती नहीं करने के वादे के साथ नई प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस द्वारा शुरू की गई कर कटौतियों को निरस्त कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ट्रस ने छह सप्ताह से भी कम समय तक वित्त मंत्री रहे क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त कर दिया था और इस पद पर पूर्व विदेश और स्वास्थ्य मंत्री जेरेमी हंट को नियुक्त किया था। घरों और व्यवसाय के लिए दो वर्ष के ऊर्जा सहयोग योजना पर सौ अरब पॉउंड से अधिक खर्च की यह योजना अब अगले साल अप्रैल में समाप्त कर दी जायेगी। इसके स्थान पर दूसरी योजना लायी जायेगी। 23 सितंबर को घोषित कर कटौती योजना से ब्रिटेन की मुद्रा पाउंड में रिकॉर्ड गिरावट आई थी। इससे बैंक ऑफ इंग्लैंड को आपात कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ा था। हंट ने इस संकट को लेकर  ट्रस के साथ इस सप्ताहांत बातचीत की। उन्होंने बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बैले और सरकार के ऋण प्रबंधन कार्यालय प्रमुख के साथ भी बैठक की। हंट का यह कदम मजबूत राजकोषीय नीति के लिये सरकार की विश्वसनीयता बहाल करने पर केन्द्रित है। वित्त मंत्री ने हाऊस ऑफ कॉमन्स को संबोधित किया और आर्थिक मुद्दों पर सांसदों के प्रश्नों को सुना। ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने सोमवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस के  कर कटौती से जुड़े पूर्व में लिए गए सभी फैसलों को सभी को पूरी तरह से उलट दिया है।  एक आपातकालीन वित्तीय विवरण में महंगे ऊर्जा बिल सपोर्ट को भी पूर्व की भांति कर दिया गया है। हंट का यह कदम देश की राजकोषीय स्थिरता के बारे में बाजार को आश्वस्त करने और पिछले महीने अपने पूर्ववर्ती के मिनी बजट के झटके को शांत करने के लिए की गई कोशिश है। नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने कहा है कि क्वासी क्वार्तेंग की ओर से मिनी बजट के दौरान की गई घोषणा जिसके तहत अप्रैल 2023 से आयकर में एक पेंस की कटौती की जानी थी, उसे ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति सुधरने तक ‘अनिश्चितकाल के लिए’ स्थगित कर दिया गया है। 

 नए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की ऊर्जा मूल्य गारंटी केवल अप्रैल तक सार्वभौमिक होगी और यह मूल रूप से योजना के अनुसार दो साल के लिए नहीं होगी।हंट ने  अपने बयान में कहा, ‘सरकार ने मिनी बजट में कई बदलाव किए हैं और दो सप्ताह के बाद होने वाले मध्यम अवधि वित्तीय घोषणा से पहले इनका एलान करने का फैसला किया है।

MadhyaBharat 18 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.