Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में जिला अदालत सुनवाई
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में जिला अदालत सुनवाई

पक्ष सुनने के बाद मंगलवार तक सुनवाई टली 

उत्तरप्रदेश के वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में जिला अदालत में पहले दिन सुनवाई हुई। करीब 40 मिनट की सुनवाई में जज ने दोनों पक्षों को सुना इसके बाद सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी गई । सोमवार को दोपहर 2 बजे से सुनवाई शुरू हुई। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत में मां श्रृंगार गौरी की दैनिक पूजा-अर्चना की अनुमति और अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों को संरक्षित करने को लेकर दोनों पक्षों में बहस  हुई। अभी तक  कुल मिलाकर 4 याचिकाएं हैं। सुनवाई से पहले कोर्टरूम खाली करवाया गया। यहां सिर्फ 23 लोगों को रहने की अनुमति डी गई।  जो केस से जुड़े लग थे ।  इसी दौरान पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को अदालत में जाने की अनुमति नहीं मिली। 23 लोगों की लिस्ट में उनका नाम नहीं था। अजय मिश्रा ने ही पहले दौर की वीडियो ग्राफी की थी। मुस्लिम पक्ष ने अजय मिश्रा के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद जिरह शुरू हुई। जज ने कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह को बुलाया गया। विशाल सिंह ने ही वीडियोग्राफी की थी और निचली अदालत में पेश की थी। जिला जज सर्वे की कॉपी के महत्वपूर्ण बिंदु पढ़े गए। सुनवाई के दौरान 1991 वर्शिप एक्ट का जिक्र हुआ। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि हिंदू पक्ष की सभी याचिकाएं खारिज कर दी जाए। क्योंकि ये याचिकाएं 1991 वर्शिप एक्ट के खिलाफ हैं। हिंदू पक्ष की ओर से इस संबंध में वकील विष्णु जैन ने दलीलें पेश की। मंगलवार को जज यह तय करेंगे कि वे किस क्रम में याचिकाएं सुनी जाएं।  और सुनवाई की अगली तारीख क्या हो? मंदिर पक्ष ने अदालत से तहखाने की दीवार और मलबा हटाकर वीडियोग्राफी कराने की मांग की है। शिवलिंग की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई की बाबत रिपोर्ट भी मंगाने की अपील की है। जिला शासकीय अधिवक्ता  महेंद्र प्रसाद पांडेय ने वजूखाने की मछलियों की जीवनरक्षा के लिए उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करने का आग्रह किया है।सील किए गए क्षेत्र में चारों तरफ पाइप लाइन व नल लगे हैं। इसका उपयोग नमाजी वजू के लिए करते हैं। पाइपलाइन को भी सील क्षेत्र से हटाने की मांग की है। दोनों प्रार्थनापत्रों पर मस्जिद पक्ष ने आपत्ति दाखिल की है। वहीं मस्जिद पक्ष का ये भी कहना है की अगर दीवार तोड़ी गई तो पूरी मस्जिद ढह सकती है।

MadhyaBharat 23 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.