Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लेवाना होटल अग्निकांड में योगी सरकार एक्शन
लेवाना होटल अग्निकांड में योगी सरकार एक्शन

 

15 अधिकारियों को  निलंबित करने के निर्देश 

 

लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक्शन लिया है।  मामले में सरकार ने  15 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के होटल लेवाना में आग लगने की घटना में प्रथम दृष्टया अनियमितता और लापरवाही बरतने वाले 19 अधिकारियों के ख़िलाफ़  कार्रवाई के निर्देश दिए। इनमें से कुछ रिटायर भी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य  नाथ ने इस अग्निकांड की जांच के आदेश दिये थे, जिसके बाद लखनऊ मंडल के पुलिस आयुक्त ने जांच-पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस जांच रिपोर्ट में फायर ब्रिगेड, ऊर्जा विभाग, नियुक्ति विभाग, आवास और शहरी विकास विभाग के अलावा आबकारी विभाग के कई अधिकारियों की अनियमितता और लापरवाही पाई गई। जिसके बाद शासन की ओर से उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. उनमें गृह विभाग के चार, ऊर्जा विभाग के तीन, नियुक्ति विभाग के एक, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के आठ और आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। जिन 19 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है, उनमें आवास एवं शहरी विभाग के तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं. जबकि जो अधिकारी अभी कार्यरत हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अक्सर देखा गया है की अधिकारियों और बिल्डिंग मालिकों की लापरवाही की वजह से कई जाने चली जाती है।  कई प्रदेशों की सरकारें लीपापोती कर मामले को टाल देती हैं। लेकिन अब योगी सरकार ने एक्शन लिया है। 

MadhyaBharat 11 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.