Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कंझावला हिट एंड रन केस: आरोपितों पर चलेगा हत्या का मुकदमा
new delhi,Kanjhawala, hit and run case

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कंझावला में कार से स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारने और फिर उसे घसीटे जाने के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) जोड़ी गई है। इसकी पुष्टि बाहरी जिले के डीसीपी हरेन्द्र कुमार सिंह ने मांगलवार शाम को की। वहीं इस धारा को जोड़ने के लिए मृतका अंजलि के परिजनों ने घटना के बाद से किया था।

डीसीपी ने बताया कि हत्या की धारा जोड़ने के साथ ही पुलिस ने पीड़ित के परिवार को जल्द मुआवजा दिलाने के लिए मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) का रुख किया। पुलिस ने रिपोर्ट भी जमा करवा दी है। जिससे जल्द से जल्द पीड़िता के परिवार वालों को मुआवजा मिल सके।

 

पुलिस के अनुसार, हत्या के जुर्म में उम्रकैद और मौत की सजा का प्रावधान है। मामले के सात आरोपितों में से छह को प्रारंभिक तौर पर धारा 304 के तहत आरोपित किया गया था। इस बीच दिल्ली की एक सत्र अदालत ने घसीटने से जुड़े मामले में आरोपित आशुतोष भारद्वाज को मंगलवार को जमानत दे दी है।

 

उल्लेखनीय है कि सुल्तानपुरी मामले में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद धारा 302 लगाई गई। अंजलि की मौत के मामले में पहले धारा 279/304A/304/120B के तहत मामला दर्ज कर जांच चल रही थी, लेकिन तमाम फिजिकल, ओरल, फोरेंसिक और साइंटिफिक एविडेन्स के बाद धारा 304 की जगह 302 लगाई गई है।

MadhyaBharat 17 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.