Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
खरगे से मिले पटोले विधानसभा के चुनाव नतीजों पर जताया संदेह
new delhi, Patole met Kharge, expressed doubts

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से आज महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुलाकात की। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने खरगे के समक्ष अपनी चिंतायें जाहिर कीं। इस पर खरगे ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में नाना पटोले ने अपने इस्तीफे की बात को खारिज किया। उन्होंने कहा कि न ही उनसे इस्तीफा मांगा गया है और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया है।

विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पटोले ने कहा कि जमीन पर काम करने वाले सभी नेताओं का मानना है कि नतीजे अपेक्षा से विपरीत आए हैं। सभी को आशा थी कि नतीजे महा विकास आघाड़ी के पक्ष में आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

चुनाव नतीजों पर संदेह जताते हुए पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नांदेड लोकसभा उपचुनाव जीत लिया लेकिन इस लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं में उनके सभी उम्मीदवार हार गए। इतना बड़ा अंतर किस प्रकार हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी लोग कह रहे हैं कि उन्होंने इस सरकार के लिए मतदान नहीं किया था। हमें पूरे देश और राज्य से फोन आ रहे हैं। उनका कहना है कि नतीजा सही नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। हमारे लिए बड़ी चिंता का विषय है। इसी कारण से वह पार्टी अध्यक्ष से आज दिल्ली में मिलने आए थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष से उन्होंने इसी विषय पर चर्चा की है। अध्यक्ष ने उनकी चिंता को ध्यान से सुना और कहा कि वे राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से इस बारे में चर्चा करेंगे। इसके बाद आगे कोई निर्णय लेंगे।

 

 

MadhyaBharat 25 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.