Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आतंकी अर्शदीप के दो सहयोगियों को एनआईए ने किया गिरफ्तार
new delhi, NIA arrested , terrorist Arshdeep

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनाडा में रह रहे ‘घोषित आतंकी’ अर्शदीप सिंह डल्ला के लिए हिंसा, तस्करी और जबरन उगाही में शामिल दो लोगों को गिफ्तार कर लिया।

इनकी पहचान अमृतपाल और अमृतक सिंह के रूप में हुई है और दोनों मलीना (फिलीपींस) में रह रहे थे। वे दोनों देश में प्रतिबंधित सगंठनों की हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ दिल्ली की एनआईए अदालत गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है। इनके खिलाफ पंजाब में कई मामले दर्ज हैं।

 

दोनों भारत में आतंकी संगठन ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ (केटीएफ) के लिए फंड जुटाने के इरादे से आये थे। वे वांछित अपराधी मनप्रीत सिंह के साथ मिलकर पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी और देश में जबरन धन उगाही में शामिल थे।

 

एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त को इनके खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

MadhyaBharat 19 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.