Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देवेगौड़ा ने कहा- एक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया रेवन्ना को
new delhi, Deve Gowda , conspiracy

कर्नाटक/नई दिल्ली। जनता दल (एस) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा का कहना है कि एचडी रेवन्ना के खिलाफ मामले उन्हें निशाना बनाने के लिए दर्ज किए गए हैं। इस मामले में कई और लोगों को फंसाया गया है। शनिवार को पहली बार मीडिया से बातचीत क्रम में उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

प्रज्जवल रेवन्ना के खिलाफ आरोप मामले पर एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि एचडी कुमारस्वामी पहले ही प्रज्ज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के खिलाफ आरोपों के संबंध में हमारे परिवार और पार्टी की ओर से बोल चुके हैं। यह एक साजिश है इसके अलावा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

एचडी गौड़ा ने आगे कहा कि सरकार के लिए यह जरूरी है कि वह प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ सभी संभावित कानूनी रास्ते अपनाए। यह आवश्यक है कि इसमें शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए और सभी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाए।

उल्लेखनीय है कि प्रज्वल महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस मामले ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है और राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी)-जद (एस) के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है।

हासन सीट से भाजपा-जद (एस) के संयुक्त उम्मीदवार प्रज्ज्वल कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को विदेश चले गए थे। उन्हें वापस लाने के लिए उनके खिलाफ ‘‘इंटरपोल ब्लू कॉर्नर'' नोटिस दूसरी बार जारी किया गया है।

MadhyaBharat 18 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.