Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिखने लगा तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान बिपरजोय का असर
new delhi, cyclonic storm Biparjoy ,coastal areas

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को चेतावनी जारी करते हुए चक्रवाती तूफान बिपरजोय के अगले 24 घंटों में और तेज होने की आशंका जताई है। आईएमडी ने शनिवार को कहा कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय के अगले 24 घंटों में और तेज होने के साथ यह उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा।

आईएमडी के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजोय शनिवार को 11.30 बजे तक अरब सागर में 16.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 67.4 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास, गोवा से लगभग 700 किमी पश्चिम उत्तर -पश्चिम , मुंबई के 620 किमी पश्चिम दक्षिण- पश्चिम , पोरबंदर के 590 किमी और कराची से 900 किमी दक्षिण पर केंद्रित है। बिपरजोय के अगले 24 घंटों के दौरान और तेज होने की आशंका है।

तूफान का असर वलसाड के तीथल तट पर दिखने लगा है। यहां पर समुद्र में ऊंची- ऊंची लहरें दिखाई देने लगी हैं। इसको देखते हुए इस तीथल तट पर 14 जून तक किसी को भी नहीं जाने की सलाह दी गई है और मछुआरों को अगले पांच दिनों तक वहां न जाने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने समुद्री तटों पर बसे गांवों को भी खाली कराने की तैयारियां कर ली हैं और गांव के लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

MadhyaBharat 10 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.