Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्‍ट्र में 225 परियोजनाओं के लिए दो लाख करोड़ रूपये की केन्‍द्र की मंजूरी
महाराष्‍ट्र में 225 परियोजनाओं के लिए दो लाख करोड़ रूपये की केन्‍द्र की मंजूरी

र्स्‍टाट-अप्‍स और एमएसएमई क्षेत्र की भी बड़े पैमाने पर सहायता 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार ने महाराष्‍ट्र में करीब 225 परियोजनाओं के लिए दो लाख करोड़ रूपये मंजूर किये हैं। महाराष्‍ट्र सरकार के रोजगार मेले को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दिये गये संदेश में प्रधानमंत्री ने यह बात दोहराई कि देश अमृत काल के दौरान में भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने के लक्ष्‍य की दिशा में काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि बदलते समय के साथ रोजगार के स्‍वरूप में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार भी इसके अनुरूप विभिन्‍न प्रकार के कार्यों के लिए निरंतर नए अवसर पैदा कर रही है। उन्‍होंने कहा कि मुद्रा योजना के अन्‍तर्गत युवाओं को बिना किसी धरोहर के ऋण दिये जा रहे हैं और अभी तक इसके अन्‍तर्गत 20 लाख करोड़ रूपये के ऋण वितरित किये जा चुके हैं।

उन्‍होंने कहा कि इसी तरह र्स्‍टाट-अप्‍स और एमएसएमई क्षेत्र की भी बड़े पैमाने पर सहायता की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि सरकार इन रोजगार और स्‍वरोजगार के अवसरों का लाभ दलित -पिछड़े, जनजातीय, सामान्‍य श्रेणी और महिलाओं सभी को समान रूप से पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्‍वयं सहायता समूहों से जुड़ी आठ करोड़ महिलाओं को पांच लाख करोड़ रूपये की सहायता उपलब्‍ध करायी गयी है।

प्रधानमंत्री ने कम समय में रोजगार मेला आयोजित करने के लिए महाराष्‍ट्र सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि इससे पता चलता है कि महाराष्‍ट्र सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए मजबूत संकल्‍प के साथ काम कर रही है।  मोदी ने कहा कि महाराष्‍ट्र के गृह विभाग और ग्रामीण विकास विभाग में हजारों नियुक्तियां की जायेंगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि केन्‍द्र सरकार ने राज्‍य में करीब सवा दो सौ परियोजनाओं के लिए दो लाख करोड़ रूपये से अधिक मंजूर किये हैं। उन्‍होंने बताया कि 75 हजार करोड़ रूपये लागत की रेलवे परियोजनाएं और पचास करोड़ रूपये लागत की आधुनिक सड़क परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। इस बीच नाशिक डिविजन के रोजगार मेले के पहले चरण में आज कुल 456 योग्‍य उम्‍मीदवारों को नियुक्ति प्रस्‍ताव सौंपे गए। 

MadhyaBharat 4 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.