Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
श्रीराम के परम भक्त राजाधिराज हनुमान जी का आया जन्मदिन
हनुमान जयंती से भक्तों के चेहरों पर खुशी

 मर्यादापुरषोत्तम  श्रीराम के परम भक्त राजाधिराज हनुमान जी महाराज का जन्मदिन आ गया है, जिसे लेकर उनके भक्त काफी उत्साहित हैं । जिनका जन्मोत्सव  हर साल सनातन पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को  मनाया जाता है। चैत्र के अलावा कार्तिक माह के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को भी हनुमान जयंती होती है। इस वर्ष 6 अप्रैल 2023 को हनुमान जयंती मनाई जायेगी। हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है।इस दिन पूरे भारत में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। वहीं कुछ लोग हनुमान जयंती और हनुमान जन्मोत्सव को लेकर काफी भ्रम में होते हैं कि आखिर क्या कहा जाए जो सही हो तो चलिए आज हम आपकी इस उलझन को सुलझा देते हैं। हिन्दू पंचांग के कैलेंडर  को खोजने पर पता चला कि उसमें हनुमान जयंती ही लिखा है लेकिन अब जयंती कहा जाए या जन्मोत्सव सबके अपने-अपने मत हैं। लेकिन जानकारों का कहना है कि हनुमान जी के जन्मदिन को जयंती नहीं बल्कि जन्मोत्सव कहा जाना उचित होगा। 

 

 

 

 

MadhyaBharat 5 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.