Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
पुणे हिट एंड रन मामले में नाबालिग आरोपित की मां गिरफ्तार
mumbai, Mother of minor ,Pune hit-and-run case

मुंबई। पुणे हिट एंड रन मामले में शनिवार सुबह पुलिस ने इस मामले के नाबालिग आरोपित की मां को गिरफ्तार कर लिया है। उधर इस मामले पहले से बाल सुधार गृह में भेजे गए नाबालिग आरोपित से पुलिस आज सुबह से ही पूछताछ कर रही है। पूछताछ के समय नाबालिग आरोपित की मां को भी मौके पर उपस्थित रखा गया है। पुणे पुलिस आरोपित की मां को कोर्ट में पेश करने की तैयारी भी कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार 19 मई पुणे में नाबालिग आरोपित ने बिना नंबर प्लेट की पोर्शे कार नशे धुत्त होकर चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इस घटना में बाइक सवार अनीश दुदिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने नाबालिग आरोपित को पांच जून तक बाल सुधार गृह में भेज दिया था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपित का ब्लड सैंपल बदलने और ड्राइवर को पूरा मामला अपने सिर लेने के लिए धमकी देने के आरोप में पुलिस नाबालिग आरोपित के पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों इस समय न्यायिक कस्टडी में हैं।

नाबालिग आरोपित का ब्लड सैंपल बदलने के मामले में ससून अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन लोगों का ब्लड सैंपल लिया था। इनमें से एक आरोपित की मां ने ब्लड सैंपल बदलने के लिए खुद अपना ब्लड सैंपल दिया था। इसी मामले में आरोपित की मां को आज गिरफ्तार किया गया है।

MadhyaBharat 1 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.