Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पद से इस्तीफा दिया
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री  बोरिस जॉनसन ने पद से इस्तीफा दिया

 

सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों की बगावत के चलते इस्तीफ़ा 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री  बोरिस जॉनसन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। देश के नाम संबोधन में उन्होंने इसका ऐलान किया। प्रधानमंत्री  बोरिस जॉनसन ने कहा कि अब उनकी कंजरवेटिव पार्टी एक नए नेता और प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी।लेकिन  तब तक वह पद पर बने रहेंगे। ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों की बगावत के चलते प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस्तीफा देना पड़ा। बीते 48 घंटे में बोरिस जॉनसन कैबिनेट के करीब 40 मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने वालों में कुछ संसदीय सचिव भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद और भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ इस्तीफे का सिलसिला लगातार चलता रहा है। कई  मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं।  वित्तीय सेवा सचिव जॉन ग्लेन, सुरक्षा सचिव राचेल मैकलीन, निर्यात और समानता मंत्री माइक फ्रीर, आवास और समुदाय के जूनियर मंत्री नील ओ'ब्रायन और शिक्षा विभाग के जूनियर सचिव एलेक्स बरगर्ट सहित कई लोगों ने अभी तक इस्तीफा दे दिया है। मंत्रियों में गृह मंत्री प्रीति पटेल भी शामिल थीं, जो उनकी कट्टर समर्थक मानी जाती थीं। ऐसा माना जा रहा है कि 15 से अधिक मंत्रियों ने अगले चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की संभावनाओं को सुधारने के लिए नेतृत्व परिवर्तन पर जोर दिया था। इस बीच वित्त मंत्री के पद पर पहुंचे भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने संकेत दिया है कि व अब राजनीति में कोई पद नहीं लेंगे। ऋषि ने पार्टी के पूर्व उप मुख्य सचेतक क्रिस पिंचर का नाम लिए बिना उन्हें एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने के लिए प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन पर निशाना साधा। 

MadhyaBharat 7 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.