Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पानी पर आतिशी ने नायब सिंह सैनी को फिर से लिखा पत्र
new delhi, Atishi, Naib Singh Saini

नई दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरिणाया के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि मुनक नहर का पानी घटकर 840 क्यूसेक हो गया है। इससे दिल्ली के सात वाटर ट्रीटरमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) से पर्याप्त पानी का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। यदि आज हरियाणा ने पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा तो, तो अगले एक से दो दिन में दिल्ली के अंदर बड़ा पेयजल संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुनक नहर से दिल्ली के लिए 1050 क्यूसेक पानी छोड़ने की मांग की।

पत्र में आगे लिखा है, यमुना नदी में पानी न छोड़े जाने के मुद्दे पर आपके तत्काल हस्तक्षेप की मांग करती हूं। मैंने आपको कई पत्र भेजे हैं। दुर्भाग्य से उनका जवाब नहीं मिला। दिल्ली अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए यमुना के पानी पर निर्भर है, लेकिन हरियाणा पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त मात्रा में जारी नहीं कर रहा है। मई 2018 में बुलाई गई यमुना नदी बोर्ड की 53वीं बैठक में समझौते के अनुसार, सीएलसी और डीएसबी नहरों के माध्यम से मुनक नहर में में दिल्ली को लगभग 1050 क्यूसेक (यानी 568 एमजीडी) देना था।

उन्होंने आगे लिखा, दिल्ली द्वारा बवाना संपर्क बिंदु पर पानी मापा जाता है। यहां से पानी दिल्ली में प्रवेश करता है। इन फ्लो मीटरों की जांच पिछले सप्ताह ही अपर यमुना रिवर बोर्ड के प्रतिनिधियों ने की है। रिपोर्ट के अनुसार एक जून को 924 क्यूसेक पानी दिल्ली में प्रवेश कर रहा था, लेकिन 7 जून को यह आंकड़ा 840 क्यूसेक तक गिर गया।

गर्मियों में हमें 980 से 1030 क्यूसेक के बीच पानी प्राप्त होता है। पत्र में पिछले 5 वर्षों में कितना क्यूसेक पानी मिला, इसका डेटा भी संलग्न किया गया है। एक सप्ताह में इसमें पानी का आवक में भारी कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में सात डब्ल्यूटीपी यमुना के पानी पर निर्भर हैं। कच्चे पानी की कमी के कारण डब्ल्यूटीपी पूरी क्षमता पर चलने में असमर्थ हैं। मुनक नहर से पानी घटकर 840 क्यूसेक हो जाने से दिल्ली हमारे 7 डब्ल्यूटीपी से पर्याप्त पानी का उत्पादन करने में असमर्थ हो जाएगी।

MadhyaBharat 9 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.