Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नेटफ्लिक्स आईसी-814 वेब सीरीज के डिस्क्लेमर में देगा आतंकियों के असली नाम
new delhi, Netflix will give the r, IC-814 web series

नई दिल्ली । ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया के कंट्री कंटेंट वाइस-प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने मंगलवार को कहा कि ‘आईसी-814 कंधार हाईजैक’ वेब सीरीज के शुरुआती डिस्क्लेमर को अपडेट किया गया है। इसमें नेटफ्लिक्स इंडिया ने वेब सीरीज में आतंकी अपहर्ताओं के वास्तविक और कोड नामों को शामिल किया है।

 

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज को लेकर काफी आलोचना हो रही है। यूजर्स का दावा है कि वेब सीरीज के निर्माताओं ने जानबूझकर अपहर्ताओं के नाम बदलकर ‘भोला’ और ‘शंकर’ किए हैं। नेटफिल्क्स पर आई नई वेब सीरीज 1999 में एयर इंडिया के विमान आईसी-814 के हाईजैक होने के घटनाक्रम पर आधारित है। वेब सीरीज को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है।

 

नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस-प्रेसिडेंट कंटेंट मोनिका शेरगिल ने आधिकारिक बयान में कहा, “1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 के अपहरण से अपरिचित दर्शकों के लाभ के लिए प्रारंभिक डिस्क्लेमर में अपहर्ताओं के वास्तविक और कोड नामों को शामिल करने के लिए अपडेट किया गया है।”

 

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया की प्रमुख मोनिका शेरगिल ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव से शास्त्री भवन मुलाकात की।

 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मुद्दे पर कल बयान दिया था। उनका कहना है कि वे उस घटनाक्रम के दौरान लगातार नजर बनाए हुए थे। यह साफ है कि अपहरण में शामिल लोग पाकिस्तान समर्थित आतंकी थे। ऐसे में अपहरणकर्ताओं के हिन्दू नाम कहां से आए। वे खुश हैं कि मामले में आईएडंबी मंत्रालय ने संज्ञान लिया है।

 

MadhyaBharat 3 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.