Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया
भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया

भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया

एक वि‍कसित राष्‍ट्र के लिए भ्रष्‍टाचार मुक्‍त भारत ,मैंने बहुत गालियां सुनी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी बुराई है और देश को इससे दूर रखना होगा। नई दिल्ली में केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के सतर्कता जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मोदी ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ एनडीए सरकार की तरह हर सरकारी विभाग में इच्छा शक्ति दिखनी चाहिए। उन्‍होंने उल्‍लेख किया कि विश्‍वास और दृढ संकल्‍प विकसित राष्‍ट्र बनाने की कुंजी हैं। इस वर्ष 31 अक्‍टूबर से 6 नवम्‍बर तक मनाये जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का विषय है- एक वि‍कसित राष्‍ट्र के लिए भ्रष्‍टाचार मुक्‍त भारत। मोदी ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग के नये शिकायत निवारण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्‍यम से लोग अपनी शिकायत के बारे में हुई प्रगति की जानकारी प्राप्‍त कर सकेंगे।  प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा आयोजित सर्तकता जागरूकता सप्‍ताह के इस वर्ष के विषय पर राष्ट्रव्यापी निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले पांच विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍यमंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में पिछले वर्षों में कई प्रशासनिक सुधार किये गये हैं। उन्‍होंने कहा कि न्‍यूनतम सरकार और अधिकतम शासन की परिकल्‍पना के साथ आगे बढते हुए कई नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है और अप्रासंगिक नियमों को हटाया गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार का उद्देश्‍य भ्रष्‍टाचार मुक्‍त समाज का निर्माण करना है और इस दिशा में हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने CVC के नये शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम बीते 8 वर्षों से अभाव और दबाव से बनी व्यवस्था को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. यही नहीं डिमांड और सप्लाई के गैप को भरने का प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए हमने तीन रास्ते चुने हैं. एक आधुनिक तकनीक का रास्ता है, दूसरा मूल सुविधाओं के सैचुरेशन का लक्ष्य है और तीसरा आत्मनिर्भरता का रास्ता है.CVC की सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता के लिए जो जोर लगा रहे हैं उससे घोटालों का स्कोप भी समाप्त हो चुका है. राइफल से लेकर फाइटर जेट्स और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट तक आज भार खुद बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध काम करने वाले CVC और बाकी संगठनों को रक्षात्मक होने की ज़रूरत नहीं है. मैं लंबे अरसे से इस व्यवस्था से निकला हूं, लंबे अरसे तक सरकार के प्रमुख के रूप में काम करने का मौका मिला, मैंने बहुत गालियां सुनी है, बहुत आरोप सुना है,मेरे लिए कुछ नहीं बचा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह' कार्यक्रम में कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी बुराई है, जिससे हमें दूर ही रहना चाहिए. हम ‘अभाव' और ‘दबाव' द्वारा बनायी गयी व्यवस्था को पिछले आठ साल से बदलने की कोशिश कर रहे हैं. विकसित भारत के लिए प्रशासनिक पारिस्थितिकी तंत्र में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति की आवश्यकता है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों के लिए सरकारी विभागों को रैंकिंग देने का सुझाव दिया. 

MadhyaBharat 3 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.