Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दुनिया की नजरों में बढ़ी है भारत की इज्जत और ताकत : राजनाथ सिंह
bhopal, India

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। हमारा देश हथियार और टैंक आदि का आयात करता था, आज इन्हें भारत में भारतीयों द्वारा बनाने का काम शुरू हो गया है। हम विश्व के अन्य देशों को भी रक्षा सामग्री निर्यात करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत की इज्जत और ताकत दुनिया की नजरों में बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से अल्प समय के लिए रूस और यूक्रेन का युद्ध बंद करवा कर 22 हजार बच्चों को यूक्रेन से निकाला गया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के मध्य सीमा में हमारे जवानों के पराक्रम ने हमारा सीना गर्व से चौड़ा किया है। हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम ने देश की प्रतिष्ठा को दुनिया में बढ़ाया है। आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बातें सुनी जाती हैं।

 

 

रक्षा मंत्री सिंह रविवार को सिंगरौली जिले में आवासहीन गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में नि:शुल्क भूखंड वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम देश के विकास के लिए राजनीति से जुड़े हैं। हमारा विरोधियों से यही कहना है कि भारत की आन, बान और शान के साथ खिलवाड़ न करो। भाजपा जो कहती है, वह करती है। भारत की राजनीति में भाजपा के रहते विश्वसनीयता का संकट पैदा नहीं होगा। जो भी सीमा पर बुरी नजर रखेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आठ वर्ष पहले विश्व में 10वें स्थान पर थी। आज 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वर्ष 2027 तक भारत तीसरे स्थान पर होगा और वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पहले स्थान पर होगी।

 

 

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में 25 हजार 412 आवासहीन गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में नि:शुल्क भूखंड का वितरण और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में रीवा संभाग के 6 लाख 78 हजार 408 हितग्राहियों के खातों में 135 करोड़ 68 लाख रुपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। साथ ही बरगवां-बैढ़न मार्ग में लेवल क्रासिंग आरओबी, शासकीय मेडिकल कॉलेज के भवन, माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और सीएम राइज स्कूल का शिलान्यास किया।

 

 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के आमंत्रण पर गरीबों के कल्याण के इस कार्यक्रम में आकर मैं जो दृश्य देख रहा हूँ वह अद्भुत है। मुख्यमंत्री चौहान को जनता का लगातार आशीर्वाद मिला है। वे जमीन से जुड़कर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। जैसे हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, वैसे ही मुख्यमंत्री चौहान हैं। समस्या के निराकरण की कोशिश उनका स्वभाव है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गरीब परिवारों को आवास के लिए मुफ्त में जमीन आवंटित कर पुण्य का कार्य किया गया है। सिंगरौली के 25 हजार से अधिक परिवारों को नि:शुल्क आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना अद्भुत कार्य है। सिंगरौली के शासकीय माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़कर निकलने वाले छात्र सिंगरौली में ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। यह शिवराज सरकार का बड़ा काम है। मेडिकल कॉलेज भी यहां खुलेगा।

 

 

रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज प्रारंभ कर रही है। अब तक देश में अतिरिक्त 642 मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गए हैं। हर राज्य में एम्स भी शुरू हो रहे हैं। खदान आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। देश में पहले प्रतिदिन मात्र 4-5 किमी. सड़कों का निर्माण होता था, अब प्रतिदिन 37 किमी सड़कों का निर्माण हो रहा है। वर्ष 2014 में 100 में से 92 मोबाइल भारत में नहीं बनते थे। आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में भारतीयों के हाथों बनाये जा रहे हैं। कार निर्माण में भी भारत पीछे नहीं है। जापान को पीछे कर हम दुनिया के तीन कार निर्माता देशों में शामिल हो गये हैं। स्टील निर्माण में भी हम दूसरे स्थान पर हैं।

MadhyaBharat 22 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.