Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारत जी-20 की अध्‍यक्षता ग्रहण करेगा
भारत जी-20 की अध्‍यक्षता ग्रहण करेगा

कल देश की सौ इमारतों पर रोशनी की जाएगी

भारत कल जी-20 की अध्‍यक्षता औपचारिक रूप से ग्रहण करेगा। इस सिलसिले में कल देश भर में सौ ऐतिहासिक इमारतों पर जी-20 के लोगो के साथ रोशनी की जायेगी। इस लोगो को भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रंगों केसरिया, सफेद, हरे तथा नीले रंग से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। लोगो में प्रकृति के साथ सामंजस्‍य रखने की प्रति भारत की जीवन दृष्टि के तौर पर दर्शाया गया है। जी-20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में भारत लिखा हुआ है। जी-20 की भारत की अध्‍यक्षता को वसुधैव कुटुम्‍बकम के रूप में अंकित किया गया है जिसका अर्थ है संपूर्ण पृथ्‍वी एक परिवार है और इसका एक ही भविष्‍य है। वसुधैव कुटुम्‍बकम पृथ्‍वी पर मौजूद सभी मानव, वन्‍य जीव, पेड़-पौधे और उनके एक दूसरे के प्रति सम्‍बन्‍ध का सूचक है। जी-20 की अध्‍यक्षता भारत के लिए बहुत बड़ा अवसर है जिससे देश को विश्‍व मंच पर प्रतिष्‍ठा मिलेगी। इस संबंध में करीब 32 विभिन्‍न क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर देश के अलग अलग भागों में लगभग 200 बैठकें आयोजित की जायेंगी। श्रीलंका भारत संघ के अध्‍यक्ष किशोर रेड्डी ने कहा है कि जी-20 की अध्‍यक्षता भारत को मिलना एक महान अवसर है। भारत जी-20 के मंच पर श्रीलंका जैसे देशों के हितों की रक्षा करेगा। रेड्डी ने कहा कि आने वाले एक साल में विभिन्‍न स्‍थानों पर जी-20 से जुड़ी बैठकों के आयोजन से भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण का विस्‍तार होगा। उन्‍होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकीय क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता को वैश्विक स्‍तर पर पहचान मिलेगी। भारत इस साल जी20 देशों की अध्यक्षता करेगा। इसका एलान पहले ही हो चुका है। वहीं, एक दिसंबर को औपचारिक रूप से भारत जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस मौके को खास बनाने के लिए केंद्र ने विशेष तैयारियां की हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि इस अवसर पर देश भर में 100 से अधिक स्मारकों पर G20 लोगो को दिखाया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारियां भी गई हैं।  अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद जी20 शिखर सम्मेलन तक देश भर के 50 शहरों में 200 से अधिक बैठकों की योजना बनाई गई है। इनमें से कुछ बैठकों की मेजबानी करने के लिए देश के उन हिस्सों का चयन किया गया है जिनके बारे में लोगों को बेहत कम जानकारी है।जी20 की अध्यक्षता का एलान होने के बाद पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जी20 के नए लोगो-थीम और वेबसाइट का अनावरण किया था। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है।  

MadhyaBharat 30 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.