Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जम्मू-कश्मीर में गठबंधन होगा लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं : राहुल गांधी
srinagar, Jammu and Kashmir , Rahul Gandhi

श्रीनागर । कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में गठबंधन होगा लेकिन उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के हितों की कीमत पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को संदेश देना चाहते हैं और उनका प्रतिनिधित्व और राज्य का दर्जा हमारे लिए सर्वाेच्च है।

 

 

 

श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आप सभी (कार्यकर्ताओं) को आश्वस्त रहना चाहिए कि पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के हितों और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राहुल ने कहा कि बुधवार शाम को उन्होंने श्रीनगर में वाज़वान और आइसक्रीम का स्वाद चखा। उन्होंने कहा कि मैं आइसक्रीम की दुकान पर कुछ लोगों से मिला, जहां उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे जम्मू-कश्मीर के लोग पसंद हैं? इससे मैं चिढ़ गया और मैंने उन्हें जवाब दिया कि मुझे जम्मू-कश्मीर के लोग पसंद नहीं हैं लेकिन मैं उनसे प्यार करता हूं। कश्मीर से मेरा पुराना नाता है। कश्मीर से मेरा खून का रिश्ता है।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक मोदी के आत्मविश्वास और मनोविज्ञान को हिलाने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री मोदी को अब अपना सीना चौड़ा करते नहीं देख सकते। हमारी विचारधारा और ताकत ने हमारे लिए रास्ता बनाया। हमने हिंसा या असंसदीय भाषा का सहारा नहीं लिया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को यह संदेश देने में सफल रहे कि वह नहीं हैं जो वह महसूस करते हैं।

 

 

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में चुनाव जीतती है तो पार्टी पूरे भारत पर विजय प्राप्त कर लेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को कांग्रेस पर भरोसा जताना चाहिए, ताकि हम आपको निराशा और झंझट से बाहर निकाल सकें। उन्होंने लोगों से 18 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में पार्टी को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आगामी चुनाव में कम से कम 40 से 45 सीटें मिलने की उम्मीद है। एक सर्वेक्षण के अनुसार यह सामने आया है कि राहुल जम्मू-कश्मीर में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की बहाली के लिए लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम आपकी जमीन, जंगल और छीने गए अधिकारों के लिए लड़ेंगे।

MadhyaBharat 22 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.