Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू व राममोहन नायडू ने सी-प्लेन में भरी उड़ान
amrawati, Chief Minister Chandrababu, seaplane

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और केंद्र एवं राज्य सरकार के कई अधिकारियों ने शनिवार को विजयवाड़ा से श्रीशैलम तक सी-प्लेन से उड़ान भरी। 

 

इसके पहले विजयवाड़ा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और राज्य पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि देश में पहली बार आंध्र प्रदेश से सी-प्लेन लॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने सी-प्लेन सेवाओं के लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। विजयवाड़ा और श्रीशैलम के बीच सी-प्लेन का ट्रायल रन बिना यात्री के पहले ही सफल हो चुका है। आज इसका ट्रायल रन यात्रियों के साथ हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिशा-निर्देशों में बदलाव कर इस सेवा को आम आदमी के लिए भी उपयोगी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

केंद्रीय मंत्री नायडू ने कहा कि हवाई अड्डे के निर्माण के लिए कम से कम 500 एकड़ भूमि होना चाहिए लेकिन सी-प्लेन के लिए वाटर एरोड्रम के सहयोग से उड़ान भरने में ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं होती है। अगर राज्यों के पर्यटन विभाग सहयोग करते हैं तो इस क्षेत्र का विकास और तेजी के साथ होगा। उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा-श्रीशैलम के साथ-साथ विजयवाड़ा-नागार्जुन सागर और विजयवाड़ा-हैदराबाद मार्गों के लिए भी तैयारी हो चुकी है। तटीय क्षेत्र में राजधानी अमरावती को जोड़ने के लिए और अधिक पर्यटन केंद्र विकसित किए जाएंगे। 

 

केंद्रीय मंत्री नायडू ने कहा कि सभी के लिए सी-प्लेन सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। ये सेवाएं अगले 3-4 महीनों में आंध्र प्रदेश में उपलब्ध होंगी। आम लोगों के लिए समुद्री विमान यात्रा सस्ती होगी। आंध्र प्रदेश में चार मार्गों पर सी-प्लेन चलाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी की समुद्री विमान संचालन न केवल राज्य बल्कि देश की किस्मत भी बदलने की ताकत रखता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के सुझाव पर हमने नीति में कुछ बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के अन्य द्वीपीय प्रदेश में सी-प्लेन संचालन की सेवा एक क्रांति होगी।

 

विजयवाड़ा से श्रीशैलम तक सी-प्लेन से लगभग 150 किमी. की दूरी है। सी-प्लेन धरती की सतह से 1500 फुट ऊंचाई पर उड़ता है जबकि हवाई जहाज आमतौर पर जमीन से 15-20 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ते हैं।

MadhyaBharat 9 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.