Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
द्वारका हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत
dwarka, 7 people died ,horrific road accident

द्वारका । देवभूमि द्वारका जिले के पादर में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार 5 लोगों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें खंभालिया के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। किसी पशु के सड़क पर अचानक आने से बस चालक स्टियरिंग से संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे 3 वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में बस के साथ दो कार और एक बाइक की टक्कर हुई है।

 

द्वारका-खंभालिया हाइवे पर द्वारका से करीब 6 किलोमीटर दूर बरडिया गांव के पास शनिवार देर शाम करीब 8 बजे निजी ट्रैवेल्स एजेंसी की बस सड़क पर किसी पशु के आने के बाद असंतुलित हो गई। चालक ने बस मोड़ने की कोशिश की जिसमें बस डिवाडर के पार जाकर सामने से आ रही दो कार और एक बाइक से जा भिड़ी। हादसे के बाद बस पलट गई। दुर्घटना में अलग-अलग वाहनों में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 लोग एक ही परिवार के हैं। मृतकों में हेतलबेन ठाकोर (28), प्रियांशी ठाकोर (18), तान्या ठाकोर (3), रियाजी ठाकोर (2), विरेन ठाकोर, चिराग बारिया (26) एक अन्य अज्ञात महिला के नाम शामिल हैं। घटना में मृतक 5 लोग गांधीनगर जिले के पलसाणा कलोल गांव के निवासी बताए बताए गए हैं। जबकि चिराग बारिया द्वारका जिले के बरडिया का निवासी बताया गया है।

 

घटना के बाद अलग-अलग जिलों से एम्बुलेंस पहुंच गए। घायलों को खंभालिया के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जामनगर की सांसद पूनम माडम, मंत्री मूलु वेरा समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जामनगर के जीजी हॉस्पिटल से डाक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। प्रांत अधिकारी अनमोल अवटे के अनुसार घायलों के प्राथमिक इलाज के बाद सभी को खंभालिया हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है।

 

 

 

MadhyaBharat 29 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.