Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली में बढ़ीं राजनीतिक गतिविधियां पहुंचने लगे विभिन्न दलों के नेता
new delhi, Political activities, increased in Delhi

नई दिल्ली। चुनाव नतीजे आने के बाद दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। सत्ता और विपक्ष के नेताओं का दिल्ली आने के साथ बैठकों का दौर जारी है। भाजपा अपने दम पर 240 सीटें लाई है। उसे सरकार बनाने के लिए अपने दो घटक दलों जदयू और टीडीपी के साथ की जरूरत है। नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली वे जिस फ्लाइट से पहुंचे हैं, उसमें विपक्ष के उनके पुराने साथी राजद नेता तेजस्वी यादव भी थे। 

नीतीश ने दिल्ली आने पर पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। दूसरी ओर दिल्ली पहुंचे एनसीपी-शरद पंवार के नेता शरद पंवार ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार और एन चंद्रबाबू नायडू से कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन की बैठक में अगर फैसला लिया जाता है तो वे बातचीत का कोई निर्णय लेंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी इंतजार किया जा रहा है। उनकी नीतीश कुमार से फ्लाइट में मुलाकात हुई थी। हमने एक दूसरे को बधाई दी। बाकी आगे क्या होता है। यह आगे सामने आयेगा। द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमार स्वामी भी दिल्ली पहुंचे हैं। उनका कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे पीएम आवास में आज की बैठक के लिए आमंत्रित किया है। मैं हमारी तरफ से बिना किसी बड़े एजेंडे के बैठक में शामिल हो रहा हूं।' हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी बाधा के सरकार बनाना चाहते हैं।

MadhyaBharat 5 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.