Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उप्र के कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी
kasganj, Tractor trolley, Uttar Pradesh

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में पटियाली दरियागंज मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिला एटा से गंगा स्नान करने जा रहे करीब 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में जा गिरी। हादसे में 15 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन कर तालाब से लोगों को निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतक आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपये के साथ बेहतर उपचार कराने के दिए निर्देश।

जिला एटा के थाना जैथरा स्थित गांव खिरिया और कसा के रहने वाले 40 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में बैठ कर शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने कादरगंज घाट जा रहे थे। कासगंज जिले में पटियाली दरियावगंज मार्ग पर नगला पजी के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों की जानकारी पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। तालाब में डूब कर 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई बच्चे शामिल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

घटना की जानकारी पर डीएम सुधा वर्मा, एसपी अपर्णा रजत कौशिक सहित एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय लोगों और गोताखोरों की मदद से श्रद्धालुओं को तालाब से बाहर निकला गया। इनकी शिनाख्त के लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कई लोग गंभीर हैं, इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अभी कोई सूची जारी नहीं की गई है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में मृतक परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर उनके नि:शुल्क समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

सरकार के दो मंत्री मौके पर पहुंचे

कासगंज में हुए हादसे का योगी सरकार ने संज्ञान लेते हुए मौके पर दो मंत्रियों को भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की बारीकी से जांच करने और हताहत लोगों से मिलने के लिए लक्ष्मीनारायण चौधरी और अनूप वाल्मिकी को भेजा है। दोनों ही मंत्री मौके पर पहुंच कर राहत कार्य और घटना के सम्बंध में अधिकारियों से जानकारी ली और बेहतर उपचार कराने को अधिकारियों को निर्देशित किया।

अखिलेश यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कासगंज में हुए श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से बड़ी संख्या में हताहत होने की खबर दुखद है। राहत कार्य तेजी से कर लोगों का जीवन बचाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

MadhyaBharat 24 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.