Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सूरत हवाईअड्डे पर रनवे के पास खड़े ट्रक से टकराया विमान
surat, Plane collides,truck parked

सूरत। सूरत हवाईअड्डे पर बीती रात शारजाह से आए एक यात्री विमान का विंग रनवे के छोर पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया। इस घटना में विमान के विंग को नुकसान हुआ लेकिन इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस विमान में 160 यात्री सवार थे।

 

इससे पहले भी सूरत एयरपोर्ट पर विमान से भैंस टकराने की घटना हो चुकी है। इसके बाद ही एयरपोर्ट की चहारदीवारी को चाक-चौबंद किया गया था। गुरुवार देर रात शारजाह से 160 यात्रियों को लेकर आया विमान रनवे पर था, उसी दौरान वहां ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। ट्रक से विमान का विंग टकराया, जिसके कारण विंग को नुकसान होने की जानकारी है।

एयरपोर्ट सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शारजाह से आया यह यात्री विमान लैंड होने बाद रनवे से एप्रेन की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसका एक विंग रनवे के साइड में खड़े ट्रक से जा भिड़ा। इसके बाद एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने विमान को वहीं ग्राउंड कर दिया। बताया गया कि ट्रक रनवे के समीप से मिट्टी ले जा रहा था। बाद में चालक ट्रक को रनवे के समीप ही खड़ा कर कहीं चला गया था। रिपेयरिंग के बाद विमान के देरी से उड़ान भरने की जानकारी मिली है।

MadhyaBharat 15 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.