Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
झामुमो आदिवासियों की नहीं घुसपैठियों की पार्टी बन गई : सरमा
ranchi, JMM , Sarma

रांची । असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आज लगातार यहां आदिवासी आबादी घट रही है, और मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है। आज हिंदू 67 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी 33 प्रतिशत हो गई है। लगातार हमारे संथाल परगना में घुसपैठियों ने आना शुरू किया, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ये बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, अपने झारखंड के मुसलमान नहीं हैं। पाकुड़ और साहिबगंज में ये आबादी 35 प्रतिशत हो गई है। झामुमो आदिवासियों की पार्टी नहीं है, बल्कि घुसपैठियों के वोटबैंक के लिए उनकी पार्टी बन गई है।

सरमा शुक्रवार को दुमका जिले के जरमुंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। घुसपैठियों ने आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर लिया, लेकिन सरकार ने उनका साथ नहीं दिया। प्रदेश में एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी आदिवासियों को उनका सम्मान और उनका हक नहीं मिल रहा है। जामताड़ा और साहिबगंज में शुक्रवार को स्कूल बंद कर दिए जाते हैं। उन्होने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शुक्रवार को स्कूल बंद किए जाते हैं तो मंगलवार को भी बद होने चाहिए। आज झारखंड में रामनवमी का जुलूस और दुर्गा पूजन नहीं करने दिया जाता। हिंदुओं को एक होना होगा, हमारे वोट बंट जाते हैं लेकिन घुसपैठियों के वोट एक ही पार्टी को जाते हैं। इसलिए हमको एक रहना होगा, बंटने से बचना होगा- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। राहुल गांधी, आलमगीर आलम और इरफान अंसारी जैसे लोग हर चुनाव में हमारे समाज को तोड़ने के लिए कोशिश करते हैं। ये लोग चुनाव के समय हमारे समाज को एससी-एसटी-ओबीसी में बांटने का काम करते हैं।

सरमा ने कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में घुपैठिए हमारी रोटी-बेटी- माटी को लूटने का काम कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठिओं के बच्चों को आदिवासी प्रमाण पत्र नहीं मिलने देंगे। साथ ही उनको मुखिया का चुनाव भी नहीं लड़ने दिया जाएगा। इसके अलावा आदिवासियों से घुसपैठियों द्वारा हड़पी गई जमीनों को वापस दिलाया जाएगा। सरमा ने कहा कि झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा भाजपा नीत एनडीए सरकार करेगी।

MadhyaBharat 15 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.