Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का ऐतिहासिक प्रदर्शन
florida, Trump

फ्लोरिडा । संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने यहां के वेस्ट पाम बीच में अपने अभियान की वॉच पार्टी में देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत अविश्वसनीय और ऐतिहासिक है। उन्होंने देश के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

वेस्ट पाम बीच में डोनाल्ड ट्रंप का जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ मंच पर जेडी वेंस, उनकी पत्नी मेलानिया और अभियान के कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह बड़ी राजनीतिक जीत है। ट्रंप ने इस मौके पर जेडी वेंस को अगले उपराष्ट्रपति के लिए बधाई भी दी। वेंस ने कहा कि यह ट्रंप की अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी है।

रिपब्लिकन ट्रंप ने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी ने इतिहास रचा है। आज का अवसर उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा, "अमेरिका ने हमें एक अभूतपूर्व और शक्तिशाली जनादेश दिया है।"

ट्रम्प ने अपनी पत्नी मेलानिया को धन्यवाद देते हुए उन्हें प्रथम महिला बताया। उन्होंने संबोधन में अपने सभी बच्चों का नाम लिया और चुनाव प्रचार में योगदान के लिए उनका आभार जताया। ट्रंप ने अपने अभियान के महत्वपूर्ण स्तंभ एक्स के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को "अद्भुत" व्यक्ति बताया। ट्रंप ने एलन मस्क को रिपब्लिकन पार्टी का नया सितारा बताया। 

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने इस चुनाव में जीत की घोषणा कर दी है लेकिन वे अभी तक इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की आवश्यक संख्या तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्हें 270 वोटों की आवश्यकता है, लेकिन वे इससे चार वोट पीछे हैं। कमला हैरिस 218 वोटों पर हैं।

MadhyaBharat 6 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.