Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विधानभवन के गलियारे में भिड़े शिंदे गुट के मंत्री और विधायक
mumbai, Ministers and MLA, Vidhan Bhavan

मुंबई। विधानसभा के गलियारे में शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के विधायक और मंत्री आपस से ही भिड़ गए। मंत्री शिंदे गुट के अन्य मंत्रियों और विधायकों ने दोनों को समझाकर मामला सुलझाया। इसके बाद भिड़ने मंत्री और विधायक के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वार्ता कर दोनों को समझाया। इस मामले को लेकर विधानपरिषद में सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया, जिससे सदन का कामकाज एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र का आखिरी दिन विधानसभा के गलियारे में कर्जत विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र थोरवे अपने क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर मंत्री दादा भूसे से बात कर रहे थे लेकिन इसी बीच दोनों में इतना विवाद बढ़ गया कि मारपीट तक नौबत पहुंच गई। मौके पर उपस्थित मंत्री शंभूराजे देसाई, विधायक भरत गोगावले और प्रताप सरनाईक ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दादा भूसे और महेंद्र थोरवे को बुलाकर आपस में विवाद न करने और थोरवे का काम तत्काल करने का निर्देश दिया है। बाद में पत्रकारों के इस संबंध में पूछे गए सवालों का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोई जवाब नहीं दिया।

 

विधायक प्रताप सरनाईक ने पत्रकारों को बताया कि महेंद्र थोरवे पहली बार विधायक बने हैं, जबकि दादा भूसे कई बार चुने गए वरिष्ठ विधायक और मंत्री हैं। क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर महेंद्र थोरवे ने आक्रमकता से बात की है। मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लिया और दोनों को समझा दिया है।

 

राकांपा विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने विधानसभा में मंत्री और विधायक में हुई मारपीट की छानबीन करने की मांग की है। पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में गैंगवार महाराष्ट्र विधानमंडल तक पहुंच गया है। इसकी जांच कर सारी जानकारी सदन को देनी चाहिए।

 

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि यह मामला बहुत ही गंभीर है। इस विधायक और मंत्री के बीच मारपीट किस कारण हुई, इसकी जानकारी सदन को मिलनी चाहिए। इसके बाद सदन में हंगामा होने लगा, जिस पर विधानपरिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने सदन का कामकाज एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

MadhyaBharat 1 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.