Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तमिलनाडु: पटाखा गोदाम में विस्फोट में 9 लोगों की मौत
chennai, Tamil Nadu,  firecracker warehouse

चेन्नई। अरियालुर के पटाखा गोदाम में विस्फोट से 9 लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर राहत कार्य तेजी से जारी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतक परिवारों को 3 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नौ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया- एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सोमवार को इस जिले में एक पटाखा इकाई में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने बचाव और राहत गतिविधियों में तेजी लाने के लिए कैबिनेट सहयोगियों एसएस शिवशंकर और सीवी गणेशन को तैनात किया है।

अरियालुर के पटाखा गोदाम में सोमवार को अचानक हुए विस्फोट में फैक्टरी के भीतर काम करने वाले श्रमिक फंस गए और तेजी से फैली आग की चपेट में आ गए।

अरियालुर, सेंधुराई, थिरुवैयारु और जेयंगोंदम से अग्निशमन और बचावकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। पड़ोसी गांव के लोगों की मदद से बचाव अभियान जारी था। गंभीर रूप से घायलों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

अरियालुर जिला कलेक्टर जे ऐनी मैरी स्वर्णा और पुलिस अधीक्षक के फिरोज खान अब्दुल्ला भी बचाव कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री एक निजी स्कूल के बिल्कुल बगल में था और कोई अनिवार्य सुरक्षा उपाय नहीं थे।

गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर पटाखा फैक्टरी में विस्फोट की यह दूसरी घटना है। 7 अक्टूबर को कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा के पास अट्टीबेले में गोदाम में हुए हादसे में 14 मजदूरों की मौत हो गई थी।

MadhyaBharat 9 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.