Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर बोला सियासी हमला
tomk, Priyanka Gandhi ,Prime Minister

टोंक। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री अपने आप को भूमि पुत्र कहते थे वो करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सत्ता में आते ही भूल जाते हैं, उन्हें सत्ता में कौन लाया है।

गहलोत सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महंगाई से आमजन को राहत दिलाने के लिए राजस्थान सरकार कैंप लगा रही है। प्रियंका ने राजस्थानी में भाषण की शुरुआत करते हुए डिग्गी कल्याणजी और धन्ना भगत के जयकारे लगवाए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को टोंक जिले के निवाई में सभा को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा रसोई ग्रामीण लॉन्च की और लाभार्थियों से संवाद किया।

उल्लेखनीय है कि अब तक शहरों में आठ रुपये में खाने की योजना चल रही थी। इसी तर्ज पर अब कस्बों और गांवों में भी एक हजार इंदिरा रसोई के माध्यम से आठ रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रियंका ने कहा कि यह चुनाव राजनीतिक दलों के बीच का चुनाव नहीं है, यह चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है। जैसे ही भाजपा की सरकार राजस्थान में वापस आएगी, आपकी सारी स्कीम बंद कर देगी। सारे जनहित के काम बंद हो जांएगे। फिर भी अगर आप वोट नहीं देंगे तो खुद का ही नुकसान करेंगे। केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 1000 रुपये का है, इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा। केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है? राजस्थान सरकार जो जनता को दे रही है, वह उनका हक है। आज मैं एक लड़की से मिली, जिसके हाथ में मोबाइल था। उसने कहा कि मुझे गहलोत सरकार ने दिया है।

प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे विदेश में जाकर अपने उद्योगपति मित्रों के लिए डील करते हैं। भाजपा की नीतियां केवल अमीरों को आगे बढ़ाने में है, उनके पास गरीब और मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं है। जबकि गहलोत सरकार का ध्यान केवल आपके विकास और आपको आगे बढ़ाने पर गया है। प्रियंका ने कहा कि दो तरह के नेता होते हैं। एक नेता होता है, जो सेवा को ही परम धर्म समझता है और दूसरा अहंकार और घमंड रखता है। आप ऐसे नेता चुनिए, जिनमें जनता के प्रति श्रद्धा हो। ऐसे नेता चुनिए जो आपकी मुश्किलें नहीं बढ़ाए, जो आपकी मुश्किलें कम करें। आप कांग्रेस की सरकार को फिर चुनिए।

जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने हर क्षेत्र में फैसले लेने में कमी नहीं छोड़ी है। हमने बजट में जो घोषणाएं कीं, सबको लागू कर दिया है। इस बार माहौल ऐसा बन गया है कि लगता है सरकार रिपीट होगी। मनरेगा ने पीएम की बोलती बंद कर दी। हमने यूपीए के कानूनों की तर्ज पर अधिकार आधारित युग की शुरुआत की है। राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून की दिशा में काम किया है। केंद्र सरकार भी यह कानून बनाए। प्रियंका गांधी इसकी पैरवी करें। उन्होंने कहा कि मैं मोदी और अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि वे गांधी परिवार से डरे क्यों रहते हैं, बार-बार आपको गांधी परिवार का नाम लेने की जरूरत क्यों पड़ती है। गांधी परिवार ने देश लिए कुर्बानियां दी हैं। जनता अब समझ चुकी है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमें नौजवानों को मंच देना होगा। संगठन में यह काफी हद तक हुआ भी है। कुछ हफ्ते पहले राहुल गांधी राजस्थान आए थे। प्रियंका गांधी को यहां की जनता दिल से चाहती है। आपके आने से जनता में उत्साह का संचार होता है। आपने हिमाचल और कर्नाटक चुनावों में प्रचार किया था तो कांग्रेस की सरकार बनी, यहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। पायलट ने कहा कि राजस्थान सरकार ने साढे़ चार साल में कांग्रेस के घोषणा-पत्र के हिसाब से काम किया है। इन योजनाओं का लाभ कार्यकर्ताओं के माध्यम से कैसे जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। लोगों को देखना होगा कि कौन सी विचारधारा प्रदेश के हित के लिए काम करती है। जो पार्टियां लोगों को लड़ाकर सत्ता पाना चाहते हैं, उन्हें पहचानने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में 2023 में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी।

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। भाजपा वाले पूछते हैं 70 साल में क्या हुआ। इनका तो आजादी के वक्त जन्म भी नहीं हुआ था। केंद्र सरकार कांग्रेस को डरा नहीं सकी, हम अंगेजों से नहीं डरे। हम सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी से डरने वाले नहीं हैं। केंद्र ईडी सीबीआई को कल भेजता आज भेज दे, हम डरेंगे नहीं लड़ेंगे।

MadhyaBharat 10 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.