Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राष्‍ट्रपति ने 2022 के स्‍वच्‍छ ग्रामीण सर्वेक्षण पुरस्‍कार प्रदान किये
राष्‍ट्रपति ने  2022 के स्‍वच्‍छ ग्रामीण सर्वेक्षण पुरस्‍कार प्रदान किये

 

स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण ग्रामीण का पहला पुरस्‍कार तेलंगाना को

 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्‍ली में एक समारोह में स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 और जल जीवन मिशन कार्य निष्‍पादन मूल्‍यांकन पुरस्‍कार प्रदान किये। बड़े राज्‍यों की श्रेणी में स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण ग्रामीण का पहला पुरस्‍कार तेलंगाना को, दूसरा हरियाणा और तीसरा पुरस्‍कार तमिलनाडु को दिया गया। छोटे राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार ने पहला पुरस्‍कार प्राप्‍त किया। दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव को दूसरे स्‍थान के लिए, जबकि सिक्किम को तीसरे स्‍थान के लिए पुरस्‍कार मिला। स्‍वच्‍छ र्स्‍वेक्षण ग्रामीण 2022 का उददेश्‍य स्‍वच्‍छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्‍तर्गत निर्धारित गुणवत्‍ता मानकों के आधार पर राज्‍यों और जिलों को उनके प्रदर्शन के लिए रैंकिंग प्रदान करना है। कार्य निष्‍पादन मूल्‍यांकन पुरस्‍कार राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में स्‍थानीय स्‍तर पर जल की उपयोगिता के क्षेत्र में प्रदर्शन के आकलन के बाद दिये जाते हैं। जल जीवन मिशन के अन्‍तर्गत प्रत्‍येक वर्ष घरों में जल आपूर्ति की स्थिति का मूल्‍यांकन किया जाता है। इस श्रेणी में पुद्दुचेरी को पहला पुरस्‍कार दिया गया। गोआ दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्‍थान पर रहे। समारोह को सम्‍बोधित करते हुए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्‍वच्‍छता के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड महामारी के दौरान स्‍वच्‍छ भारत अभियान और जल जीवन मिशन ने एक सुरक्षा कवच का काम किया। उन्‍होंने कहा कि महात्‍मा गांधी का मानना था कि साफ-सफाई की आदत बचपन से ही डाली जानी चाहिए। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि स्‍वच्‍छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में देशभर के तीन लाख गांवों में ठोस और तरल अपशिष्‍ट के प्रबंधन का कार्य जारी है।

MadhyaBharat 2 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.