Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
भाजपा अध्यक्ष नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार वाराणसी से बरामद
varansi, Stolen car, BJP President Nadda

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई सफेद रंग की फॉरच्यूनर कार रविवार को दिल्ली पुलिस ने वाराणसी से बरामद की। बरामद कार पर सांसद का स्टीकर भी लगा हुआ था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने दो कार चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार बीते 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई थी। कार का चालक जोगिंदर सिंह गोविंदपुरी स्थित अपने घर पर लंच करने गया था, तभी वहां से चोरों ने कार उड़ा दी। कार चालक ने पुलिस से संपर्क किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था और उस पर हिमाचल प्रदेश का नंबर लगा था।

दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ने एसीपी दिलीप सिंह एवं जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ता प्रभारी की देखरेख में वाहन की बरामदगी के लिए 12 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम तैयार की। पुलिस टीम पिछले 15 दिनों से कार चोरों के पीछे लगी हुई थी। कार की सटीक लोकेशन मिलते ही पुलिस ने वाराणसी से वाहन को बरामद कर लिया। इस मामले में गिरफ्तार फरीदाबाद बड़कल निवासी शाहिद और शिवांश त्रिपाठी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार को चुराकर ले गए थे। शाहिद ने फरीदाबाद में अपनी पत्नी व बच्चों को भी कार में बैठा लिया। रास्ते में चोरों ने कार की नंबर प्लेट बदल दी। चोर कार को जब उत्तर प्रदेश में लाए तब उन्हें पता लग गया था कि ये भाजपा अध्यक्ष की कार है। दोनों ने बताया कि कार को हरियाणा, हिमाचल और यूपी के रास्ते नगालैंड ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस अफसरों के अनुसार गिरफ्तार शाहिद मैदानगढ़ी थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

MadhyaBharat 7 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.