Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नैनीताल में बस खाई में गिरी सात की मौत
nainital,Bus falls , seven dead

नैनीताल। नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर रविवार रात्रि एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई है। मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर घटगढ़ के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुई दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटनास्थल पर काफी खतरनाक मोड़ होने के बावजूद वहां सड़क किनारे रेलिंग न लगी होने की भी जानकारी सामने आ रही है।

दुर्घटना की सूचना सबसे पहले स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के प्रतिनिधि गोपाल रावत ने पुलिस एवं प्रशासनिक बलों को दी। इस पर सक्रिय हुई जनपद के कई थानों-चौकियों की पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बस से घायलों को बचाकर पहले कालाढुंगी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के एसटीएच यानी सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक 26 घायलों को एसटीएच ले जाया जा चुका है।

मामले में जनपद के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर घटगढ़-नलनी के समीप एक स्कूली बस के खाई में गिर गई है। बाद में पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त बस में हिसार, हरियाणा के विद्यालय के शिक्षक नैनीताल घूमकर लौट रहे थे। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई है। इनमें एक बच्चा, एक पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं जबकि 26 लोग इलाजरत हैं।

उधर, एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 33 लोग सवार थे। एसडीआरएफ की बचाव टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान जारी है।

MadhyaBharat 9 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.