Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल को भेजा समन
patna, MP-MLA court ,summons Rahul

पटना। पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन भेजा है। कोर्ट ने 12 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने को कहा है। यह मामला भी मोदी सरनेम से जुड़ा हुआ है।

इस मामले में बिहार भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने 2019 में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद अब राहुल गांधी को कोर्ट ने समन भेजा है और पेश होने को कहा है। हालांकि, उनके 12 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने की संभावना बहुत कम है। उनके वकील कोर्ट में पेशी की तारीख आगे बढ़ाने के लिए अर्जी डाल सकते हैं।

 

सुशील मोदी की तरफ से दर्ज कराए गए इस मानहानि के मामले में शिकायतकर्ता की ओर से सभी गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस केस में राहुल गांधी आरोपित हैं, लिहाजा अब उनका बयान दर्ज किया जाना है।

ये है मामला

भाजपा नेता सुशील मोदी ने 2019 में राहुल गांधी पर मानहानि का केस दर्ज करवाया था। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने मोदी को चोर कहकर पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है। इसी मामले में अब कोर्ट ने राहुल गांधी को पेश होने को कहा है।

MadhyaBharat 30 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.