Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दो सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान
new delhi, BJP

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान दो सितंबर से शुरू होगा।

 

मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 2 सितंबर से हम सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं। सभी मौजूदा सदस्यों को फिर से सदस्यता लेनी होगी। 2 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री को सदस्यता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के संविधान के अनुसार हर 5-6 साल बाद नए सिरे से सबको सदस्य बनाया जाता है। आने वाले 2 सितंबर से सदस्यता का संगठन पर्व शुरू होगा, जिसमें नए सिरे से सभी को फिर से सदस्यता लेनी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पहला सदस्य बनाएंगे और उसके बाद पूरे देश में सदस्यता शुरू होगी। 2 सितंबर शाम को 5 बजे इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में किया जाएगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि 2014 तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी, लेकिन जब भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हो गए तो वो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई। 31 अगस्त को सभी बूथ पर कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल किया जा सकता है। इसके साथ नमो एप और वेबसाइट से भी भाजपा का सदस्य बना जा सकता है। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक पूरा होगा। पहले चरण की सदस्यता का विश्लेषण करने के बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में जुड़ कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।

 

MadhyaBharat 27 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.