Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
डोडा के गंदोह के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
doda, Security forces killed , forest area

डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंदोह के वन क्षेत्र में बुधवार को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान फिलहाल जारी है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 11 और 12 जून को पहाड़ी जिले में हुए दोहरे आतंकवादी हमलों के बाद से सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ पुलिस का गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान जारी था। इस दौरान बुधवार सुबह गंदोह क्षेत्र के बजाद गांव में अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है।

इससे पहले 11 जून को चत्तरगल्ला में एक संयुक्त जांच चौकी पर आतंकवादियों के हमले में छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जबकि अगले दिन गंदोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

MadhyaBharat 26 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.