Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी होंगे शामिल
शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी होंगे शामिल

 

बैठक में  शी जिनपिंग,व्लादिमीर पुतिन ,शहबाज शरीफ भी होंगे शामिल

 

15 सितंबर से शुरू होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  शामिल होंगे। यह शिखर सम्मेलन उज्बेकिस्तान  के समरकंद में आयोजित होगा । इस बैठक में  चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल होंगे। आयोजन में पीएम मोदी की मुलाकात चीनी राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भी हो सकती है। आपको बता दें प्रधानमंत्री 14 सितंबर को समरकंद पहुंचेंगे और दो दिवसीय शिखर बैठक में शामिल होकर 16 सितंबर को भारत  वापस लौटेंगे।  शिखर सम्मेलन 15-16 सितंबर को होगा। इससे पहले जून 2019 में कर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ सम्मेलन किया गया था. शिखर सम्मेलन में भारत की उपस्थिति महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिखर सम्मेलन के अंत में एससीओ की रोटेशनल प्रेसीडेंसी ग्रहण करेगा। भारत सितंबर 2023 तक एक साल के लिए समूह की अध्यक्षता करेगा। अगले साल भारत एससीओ सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें चीन, रूस और पाकिस्तान के नेता शामिल होंगे। इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की फेस टू फेस द्विपक्षीय बैठक ब्राजील के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हुई थी, जिसे नवंबर 2019 में आयोजित किया गया था। बैठक में कई विषयों पर चर्चा होगी। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बदली भू-राजनीतिक स्थिति और इसके प्रभाव पर चर्चा हो सकती है।समरकंद में पिछले छह महीने से एससीओ शिखर सम्मेलन की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता होगी या नहीं, यह साफ नहीं है क्योंकि शनिवार रात तक भारत और पाकिस्तान के बीच कोई आधिकारिक संपर्क नहीं हुआ था। इस सम्मेलन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।  भारत की पकिस्तान के साथ चर्चा को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।  जानकारों की माने तो यह सम्मेलन कई देशों से भारत के रिश्ते को लेकर भी माना जा रहा है।  जहाँ चीन पाकिस्तान भी होंगे। 

 

MadhyaBharat 11 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.