Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रेती निकालने के विवाद में डंपर से कुचलकर दो सगे भाइयों सहित पांच की हत्या
jhalawad, crushed dumper ,sand extraction

झालावाड़। भवानी मंडी में पगरिया थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव में झगड़े के बाद दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन रिपोर्ट दर्ज कराने निकले थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर डंपर चढ़ा दिया।

एडिशनल एसपी चिरंजीलाल ने बताया कि हत्या के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। इन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। मृतक धीरज सिंह और भरत सिंह के पिता नारायण ने बताया कि उनके बेटे पगरिया रोड स्थित ढाबे पर बैठकर पार्टी कर रहे थे। डूंगर सिंह और रणजीत सिंह भी मौके पर थे। इस दौरान आवर में आहु नदी से रेती निकालने की बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। डूंगर सिंह और रणजीत सिंह रेती निकालने से मना कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर मेरे दोनों बेटों ने तीन दोस्तों को मौके पर बुला लिया।

मामला शांत होने पर धीरप सिंह और भारत सिंह दो बाइकों पर मामला दर्ज कराने पगरिया थाना जा रहे थे। इस दौरान डूंगर सिंह और रणजीत सिंह ने कहा कि तुम्हें थाने तक नहीं पहुंचने देंगे। तभी ढाबे पर खड़े डंपर से आरोपितों ने उनका पीछा किया और कुचल दिया। इस घटना में गोवर्धन सिंह, धीरज सिंह, भरत सिंह और तूफान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बालू सिंह को गंभीर हालत में आवर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भवानीमंडी डीएसपी प्रेम चौधरी ने बताया कि फिलहाल कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपितों के राज्य के सीमावर्ती इलाके के बाहर भागने का इनपुट मिला है। इसके बाद राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश राज्य में भी पुलिस की कई टीमों को भेजा गया है। फिलहाल पांचों शव आवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, सीओ सीओ भवानीमंडी के साथ थाना अधिकारी थाना पगारिया, डग, गंगाधर, उन्हेल, रायपुर, मिश्रौली, व पुलिस लाइन का जाब्ता मौजूद है।

MadhyaBharat 24 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.