Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की प्रेशर आईईडी से घायल दाेनाें जवानाें की हालत खतरे से बाहर
narayanpur,  condition of both, Naxalite pressure IED
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित कच्चापाल इलाके में नक्सलियों की लगाई गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दाे जवान आरक्षक जनक पटेल और आरक्षक घासीराम मांझी घायल हो गए हैं। दोनों जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।
 
सुरक्षाबल के जवान शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान आईईडी की चपेट में आने से दाे जवान घायल हो गए। दरअसल पुलिस ने हाल ही में नक्सलियों के गढ़ कच्चापाल में सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित किया है। अब उस पूरे इलाके को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है। यहां पहले से ही नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था।
 
उधर, बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मुदवेंडी कैंप से 2-3 किमी दूरी पर नक्सलियों ने 5-5 किलो के पांच सीरियल बम बिछा रखे थे। सर्चिंग के दौरान गुरुवार देर शाम काे नक्सलियों के बिछाए सीरियल बम पर जवानों की मुस्तैदी एवं सजगता के बाद तुरंत बम निरोधक दस्ता ने बमों को निष्क्रिय किया। मुदवेंडी में सीआरपीएफ कैंप के स्थापित हुए एक साल होने जा रहा है। यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में जाना जाता है। जवानों की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई और नक्सलियों के नापाक इरादे असफल हुए। पुलिस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 

MadhyaBharat 20 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.