Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तैयारियां पूरी
gopeshwar,Preparations are complete , Badrinath Dham

गोपेश्वर। भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। गुरुवार 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिये सात बजकर 10 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे। इसे लेकर बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। अखंड ज्योति के दर्शनों के लिये धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचने लगे हैं। बदरीनाथ मंदिर को करीब 20 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

 

 

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद योगध्यान बदरी मंदिर से भगवान उद्धव और कुबेर की विग्रह डोलियों के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के साथ गाडू तेल कलश लेकर रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम पहुंच गये हैं।

 

आर्मी बैंड के धुनों के साथ उद्धव और कुबेर की डोली के धाम में पहुंचने पर धाम में बदरी विशाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। धाम में बदरीनाथ मंदिर परिसर के साथ ही बाजार में रौनक लौट आई है। यहां बीकेटीसी की ओर से तीर्थयात्रियों की आवभगत के लिये जहां बुकिंग काउंटरों को चाक-चौबंद किया गया है वहीं गेस्ट हाउसों को भी तैयार कर दिया गया है। धाम में अलकनंदा पर बने पुल के रंग-रोगन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

 

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि बाबा बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कल गुरुवार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा बदरीनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे।

MadhyaBharat 26 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.