Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की सुरक्षा चाकचौबंद, ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक
Delhi

दिल्लीः  दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मद्देनजर लाल किले के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है. ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा. 

 हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त को देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दिन दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगे फहराएंगे. इस बात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. न केवल लाल किला बल्कि पूरी दिल्ली में सुरक्षा के कड़ें बन्दोबस्त किए गए हैं. 

दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं. दिल्ली पुलिस संदिग्धों की जांच, गाड़ियों की चेकिंग के साथ चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से नजर रख रही है. जबकि स्थानीय लोगों को ड्रोन न उड़ाने की हिदायत दी गई है.

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के आसपास ड्रोन उड़ाना मना होता है. ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाए. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर एक ऐप भी बनाया है, जिसकी सहायता से दिल्ली पुलिस लोगों का सत्यापन आसानी से कर सकेगी.

ई-परीक्षण नाम से बनाया गया यह एप दिल्ली पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काफी उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. इसका इस्तेमाल सिर्फ दिल्ली पुलिस ही कर सकती है. इसकी सहायता से पुलिस लाल किले के आसपास रहने वाले लोगों की जानकारी का सत्यापन आसानी से कर सकेगी. 

डीसीपी नॉर्थ मनोज मीणा ने बताया कि इस ऐप को इसी साल लॉन्च किया गया है और यह 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे खास मौकों पर काफी कारगर साबित होगा. अब तक ऐसे मौकों पर पुलिस को एक-एक नागरिक का सत्यापन कराना पड़ता था, लेकिन अब इस एप में दर्ज उनके डेटा की मदद से लाल किले के आसपास रहने वाले सभी लोगों की जानकारी, उनका क्रिमिनल बैकग्राउंड और वह किस राज्य से ताल्लुक रखते हैं, जैसी जानकारी दिल्ली पुलिस के पास होगी.

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ई परीक्षण एप पूरी तरह से डिजिटल है. इसको दिल्ली पुलिस के सिर्फ वे अधिकारी ही इस्तेमाल कर सकते हैं, जो सिक्योरिटी और सर्विलांस टीम में काम करते हैं क्योंकि यह सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. 

दिल्ली पुलिस की टेक्निकल टीम इस ऐप को मॉनिटर करती है. इसके जरिए यह भी पता किया जा सकता है कि कितने ऐसे लोग हैं, जिनका सत्यापन अब तक नहीं हुआ है. इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए एक यूजर लॉगिन है, जिसे खोलते ही आसपास रह रहे सभी लोगों का पूरा डेटा मिल जाता है, जिसे उनके राज्यों के स्थानीय पुलिस से कन्फर्म करने के बाद ही वेरीफाई किया जाता है. 

 

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.