Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आतंकवादी भर्ती, सहायता और फंडिंग के मॉड्यूल पर्दाफाश
chandigarh, Terrorist recruitment, support and funding

चंडीगढ़। आतंकवाद के विरुद्ध चल रही मुहिम के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने आतंकवादी भर्ती करने, फंडिंग और सहायता करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। एसएसओसी अमृतसर ने जर्मनी आधारित संचालक प्रभप्रीत सिंह सिद्धू को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ़्तार किया है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में बताया कि केजेडएफ आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा पंजाब में कुछ नामवर शख्सियतों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है और इस काम को पूरा करने के लिए उसने अपने भारत आधारित साथियों को हथियार और वित्तीय सहायता की थी। पंजाब पुलिस ने इस मॉड्यूल के चार गुर्गों को गिरफ़्तार करके इसका पर्दाफाश किया और उनके कब्ज़े से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये थे। इस सम्बन्धी पुलिस ने 19 दिसंबर 2020 को थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ़्तार किए गए मुलजिमों ने खुलासा किया था कि वह वांछित आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा और उसके करीबी प्रभप्रीत सिंह के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिमों ने यह भी खुलासा किया था कि वह नामवर शख्सियतों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रभप्रीत जर्मनी में रह रहा था, इसलिए पंजाब पुलिस ने उसको इस केस में नामज़द करने के उपरांत उसको गिरफ़्तार करने के लिए ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन, नई दिल्ली ने उसके खि़लाफ़ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवा दिया था। डीजीपी ने कहा कि बुधवार को आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली के इमीग्रेशन अधिकारियों ने हमें प्रभप्रीत सिंह को हिरासत में लेने संबंधी सूचित किया। इसके उपरांत एसएसओसी अमृतसर की टीम दिल्ली पहुंची और उसे गिरफ़्तार कर लिया।

एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि आरोपित प्रभप्रीत वर्ष 2017 में वैध वीज़े पर पोलैंड गया था और वर्ष 2020 में सडक़ के रास्ते से जर्मनी चला गया था। जर्मनी में स्थायी निवास हासिल करने के लिए उसने राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया था।

एआईजी ने बताया कि जर्मनी में रहते हुए यह मुलजिम बेल्जियम स्थित केजेडएफ आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा के संपर्क में आया और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया। एआईजी ने बताया कि दोषी लक्षित कत्ल की वारदातों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने भारतीय साथी के लिए फंडिंग और हथियारों का प्रबंध करता था।

MadhyaBharat 12 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.