Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जम्मू-कश्मीर में 36 पुलिस कर्मियों को समय से पहले सेवानिवृत्त करने का आदेश
जम्मू-कश्मीर में  36 पुलिस कर्मियों को समय से पहले सेवानिवृत्त करने का आदेश

 

भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के चलते आदेश

जम्मू-कश्मीर में 36 पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों पर समय-पूर्व सेवानिवृत्ति दे दी गयी है। इनके खिलाफ लोकसेवकों के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुरूप काम नहीं करने और स्थापित आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप हैं। ये कर्मचारी गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए गए, अनधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहे, विभागीय जांच में दंडित किए गए और कुछ आपराधिक मामलों में भी लिप्त पाए गए। समीक्षा समिति ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों का कार्यनिष्पादन असंतोषजनक पाया गया है और सरकारी नौकरी में इनका बना रहना लोकहित में नहीं है।

   भष्ट्राचार को कतई बर्दाश्त न करने की नीति के तहत हाल में विभागीय कार्रवाई के बाद कई कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। अनेक कर्मियों की सेवाएं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में समाप्त कर दी गई हैं।

MadhyaBharat 14 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.