Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्‍ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान चार दिसम्‍बर को
दिल्‍ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान चार दिसम्‍बर को

 वोटों की गिनती सात दिसम्‍बर को होगी

दिल्ली नगर निगम-एमसीडी के चुनाव के लिए चार दिसम्बर को मतदान कराया जाएगा। वोटों की गिनती सात दिसम्बर को कराई जाएगी। एमसीडी के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा करते हुए दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि निगम के दो सौ पचास वार्डों के लिए वोट पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस महीने की सात तारीख को अधिसूचना जारी की जाएगी और 14 नवम्बर तक पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे। 19 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 42 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे। इनमें से 21 वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।  देव ने कहा कि मतदान के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें-ईवीएम इस्तेमाल की जाएंगी। मतदान कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में कुल एक करोड़ 46 लाख 73 हजार से अधिक मतदाता हैं। राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के साथ तेरह हजार 665 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा, जबकि एक अन्य मतदान केंद्र राज्य निर्वाचन आयोग की महिला टीमों द्वारा संचालित होगा। राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि एमसीडी चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए खर्च की अधिकतम सीमा पौने छह लाख रुपये से बढ़ा कर आठ लाख रुपये कर दी गई है। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा।

MadhyaBharat 5 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.