Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंडस्ट्री के मामले में दुनिया भारत की ओर देख रही है : नितिन गडकरी
new delhi,  world   India , Nitin Gadkari

ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को इंडिया एक्सपो सेंटर में निर्माण प्रदर्शनी बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2024 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि आज इंडस्ट्री के मामले में दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत में कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में जिन मशीनों का निर्माण किया जा रहा है उन्हें अमेरिका भी मंगवा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में 39 एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट प्रोसेस में हैं। मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने वाला है। केंद्र सरकार कश्मीर टू कन्याकुमारी तक एक्सप्रेस-वे की योजना पर काम कर रही है।


बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया-2024 का आयोजन 11-14 दिसंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में किया जा रहा है। चार दिवसीय प्रदर्शनी में करीब 100 देशों के एक हजार से अधिक ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 75 हजार आगंतुकों के आने की संभावना है। प्रदर्शनी का विषय ‘विकसित भारत’ है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को इसका चेहरा बनाया गया है।
प्रदर्शनी के आयोजक मेस्से मुएनचेन इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भूपिंदर सिंह ने कहा कि हमारा मकसद एक ऐसा मंच प्रदान करना है जो वैश्विक नवाचार को भारत की अद्वितीय क्षमताओं के साथ जोड़े तथा सहयोग एवं विकास को बढ़ावा दे।

MadhyaBharat 11 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.