Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चुनाव आयोग ने ली गडकरी अजित पवार सीएम शिंदे और नाना पटोले के हेलीकॉप्टर की तलाशी
mumbai, Election Commission , Ajit Pawar

मुंबई । चुनाव आयोग की टीम ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बैग की तलाशी। बैग में चखली मिली, जिसे अजीत पवार ने चुनाव आयोग की टीम को खाने का ऑफर भी दिया। आज चुनाव आयोग की टीम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के हेलीकॉप्टर की भी जांच की है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने बैग को चेक किए जाने का वीडियो जारी किया है।

 

जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच चुनाव आयोग की टीम ने की थी। उस समय उद्धव ठाकरे ने कहा था कि चुनाव आयोग सिर्फ उनके ही हेलीकॉप्टर की जांच कर रहा है, जबकि सत्तापक्ष के लोगों के हेलीकॉप्टर की जांच नहीं की जा रही है। उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर निष्पक्ष होकर सभी स्टार प्रचारकों के हेलीकॉप्टर की जांच करने की मांग की थी। इसके बाद राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर जांच कर रहा है। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम ने सभी दलों के नेताओं के हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी है।

 

चुनाव आयोग की टीम आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की जांच करने पहुंची तो सीएम शिंदे ने शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि चेक करो, हमारे हेलीकॉप्टर में दवा की किट नहीं मिलेगी। इसी तरह कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के हेलीकॉप्टर में कोई सामान अथवा बैग नहीं था, इसलिए चुनाव आयोग की जांच टीम बैरंग लौट गई। अजीत पवार के हेलीकॉप्टर में चकली मिली, जिसे खाने का न्योता अजीत पवार ने जांच करने वालों को दिया। 

MadhyaBharat 13 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.