Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
राजनाथ सिंह और जर्मन समकक्ष पिस्टोरियस रक्षा सहयोग मजबूत करने पर सहमत
new delhi, Rajnath Singh ,defense cooperation
नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जर्मन संघीय रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने हवाई और समुद्री क्षेत्र में अभ्यास और रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इसके अलावा रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने और आपूर्ति श्रृंखला के तौर तरीकों और साधनों पर भी चर्चा हुई।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करके अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। बोरिस पिस्टोरियस के साथ टेलीफोनिक वार्ता के बारे में जानकारी साझा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ सार्थक चर्चा हुई। हमने क्षेत्रीय मुद्दों और अपनी साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की। हम भारत और जर्मनी के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमत हुए।
 
बोरिस पिस्टोरियस जून माह में चार दिवसीय भारत दौरे पर आये थे, तब भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। जर्मन संघीय रक्षा मंत्री ने मुंबई जाकर पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का दौरा किया था। पिस्टोरियस ने कहा कि जर्मनी भारत जैसे भागीदारों का समर्थन करने के लिए तैयार है। उन्होंने संकेत दिया कि हम अपने भागीदारों, इंडोनेशिया जैसे अपने विश्वसनीय भागीदारों, भारत जैसे भागीदारों का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।
MadhyaBharat 8 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.