Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विपक्षी सदस्यों ने की संसद में मणिपुर पर चर्चा की मांग
new delhi,Opposition members , Manipur , Parliament

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने मणिपुर घटनाक्रम पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिए हैं। लोकसभा में कांग्रेस के मनिकम टैगोर, मनीष तिवारी, गौरव गोगोई ने कार्य स्थगन प्रस्ताव दिए हैं।

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, राघव चड्ढा, आरजेडी के मनोज झा, कांग्रेस के राजीव शुक्ला, शक्ति सिंह गोहिल, सैयद नासिर हुसैन, रंजीत रंजन, प्रमोद तिवारी, डीएमके के तिरुचि शिवा, भारत राष्ट्र समिति के केशवा राव ने नियम 287 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया है। इन सदस्यों ने मांग की है कि मणिपुर के हालात पर चर्चा कराई जाए। प्रधानमंत्री सदन में वक्तव्य दें।

उल्लेखनीय है कि कल मणिपुर के मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामा हुआ। इस वजह से कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई थी। प्रधानमंत्री ने मानसून सत्र से पूर्व दिए अपने बयान में मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई अभद्रता की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को कठोर दंड देने का आश्वासन दिया था। सरकार ने विपक्ष को आश्वासन दिया था कि सरकार मणिपुर पर चर्चा कराने के लिए तैयार है।

MadhyaBharat 21 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.