Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्व सांसद संजय निरुपम कांग्रेस से निष्कासित
mumbai, Former MP Sanjay Nirupam ,expelled from Congress

मुंबई । कांग्रेस ने पूर्व सांसद संजय निरुपम को बुधवार देर रात पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके बाद निरुपम ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों का इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल निरुपम शिंदे समूह की शिवसेना के संपर्क में बताए जा रहे हैं और जल्द ही उनके नए राजनीतिक सफर का निर्णय लेने की संभावना है।

संजय निरुपम ने आज मीडिया को बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी से छह साल के निष्कासित करने का निर्णय लिया है, जबकि वे इससे पहले ही कांग्रेस के सभी पदों का इस्तीफा दे चुके हैं। संजय निरुपम मुंबई की उत्तर-पश्चिम संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन इस सीट पर शिवसेना उद्धव गुट ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इससे नाराज होकर संजय निरुपम ने कांग्रेस नेताओं सहित महाविकास आघाड़ी के नेताओं के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

इसी को आधार बनाते हुए बुधवार को महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय ने संजय निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से निकालने का प्रस्ताव पारित करके अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पास भेज दिया था। इसी प्रस्ताव पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी पत्र में साफ किया गया है कि संजय निरुपम को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट पर शिवसेना के शिंदे गुट का कब्जा है और निरुपम यहां से नामांकन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में संजय निरुपम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात भी कर चुके हैं। शिंदे समूह के प्रवक्ता और विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि अगर संजय निरुपम उनकी पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस उन्हें उत्तर-पश्चिम मुंबई से नामांकित करने का निर्णय लेंगे।

MadhyaBharat 4 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.